ePaper

भाजपा कार्यालय में हुआ चूड़ा-दही भोज

18 Jan, 2026 6:48 pm
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में हुआ चूड़ा-दही भोज

भोज में जुटे जिले भर के कार्यकर्ता और नेता

विज्ञापन

आरा.

25 जनवरी को आरा रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विकसित भारत जी राम जी जिला सम्मेलन का आयोजन होगा. उक्त कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक बैठक सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया.

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने किया. बैठक की शुरुआत डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम से हुआ. बैठक में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने 25 जनवरी को कार्यकर्ता सम्मान सह विकसित भारत जी राम जी समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पहुंचने की सूचना दी. उनके स्वागत एवं समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के लिए कहा. जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन रोहतास जिला से तरारी विधानसभा के हसनबाजार मंडल में होगा. भोजपुर जिला में प्रवेश करने पर हसनबाजार, पीरो, चरपोखरी, गड़हनी, उदवंतनगर और आरा के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा. बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विधिवत घोषणा हो जायेगा और बिहार से पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा. वहीं जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का दिन भर विभिन्न कार्यक्रम जिला में होने की सूचना दी. विधान पार्षद जीवन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जिला में पहली बार आगमन और राष्ट्रीय अध्यक्ष का घोषणा के दोहरी खुशी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. बैठक के बाद विधान पार्षद जीवन कुमार के सौजन्य से भाजपा जिला कार्यालय में चूड़ा-दही सह भोज का आयोजन किया गया. भोज में भाजपा के पदाधिकारी, जिला भर के कार्यकर्ता सहित बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंभुनाथ पांडेय, हरेंद्र पांडेय, डाॅ प्रेम रंजन, सीडी शर्मा, लव पांडेय, अमरेंद्र शक्रवार, सत्यनारायण व्याहुत आदि शामिल थे. उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें