Bihar By Election: तो इस वजह से तरारी से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे प्रशांत किशोर के उम्मीदवार, हुई बड़ी गलती
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Oct 2024 10:13 AM
प्रशांत किशोर (File)
Bihar By Election: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार तरारी सीट से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. कल प्रशांत किशोर इस सीट के लिए नए उम्मीदवार का ऐलान करेंगे.
Bihar By Election: प्रशांत किशोर जब बिहार में पदयात्रा कर रहे थे तब हर विधानसभा में जनता से कहते थे कि आपलोग सही उम्मीदवार चुन लीजिए, लड़ाने और जिताने की जिम्मेदारी अपने भाई पर छोड़ दीजिए. कुछ रोज पहले भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी इन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर जन सुराज के उम्मीदवारों की योग्यता को लेकर पोस्ट किया जाने लगा. उनकी पार्टी एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों पर निशाना साध रही है. एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों की कुंडली खंगालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला जा रहा है. इस सब के बीच प्रशांत किशोर को तब करारा झटका लगा जब उनको पता चला कि तरारी विधानसभा सीट से उनकी पार्टी ने जिस उम्मीदवार को उतारा है वो चुनाव लड़ ही नहीं सकते.

किसे दिया टिकट
अपने वादे के अनुसार प्रशांत किशोर भोजपुर जिले और आरा लोकसभा के अंदर आने वाली तरारी विधानसभा सीट के उपचुनाव में वो अपनी जन सुराज पार्टी के लिए एक सही कैंडिडेट खोजकर लाए. कैंडीडेट का नाम श्रीकृष्ण सिंह उर्फ एसके सिंह है जो भारतीय सेना के पूर्व उप सेना प्रमुख रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जेनरल पद पर सेवा दे चुके हैं. उम्मीदवार प्रशांत किशोर के पैमाने पर बिल्कुल फीट बैठ रहे थे. एसके सिंह तैयार हो गए और चुनाव प्रचार में भी जुट गए. सब कुछ सही जा रहा था लेकिन देश की लगभग सभी बड़ी पार्टियों और बड़े नेताओं के लिए काम कर चुके प्रशांत किशोर कैंडिडेट को चुनने में बड़ी चूक कर गए.
क्यों नहीं लड़ सकते चुनाव
बता दें कि भारतीय सेना के पूर्व उप सेना प्रमुख रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जेनरल श्रीकृष्ण सिंह उर्फ एसके सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद से दिल्ली-एनसीआर में रहते थे और वहीं के मतदाता हैं. चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक लोकसभा चुनाव में तो एक राज्य का वोटर दूसरे राज्य से चुनाव लड़ सकता है लेकिन विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार का उस राज्य का वोटर होना अनिवार्य है. ऐसे में श्रीकृष्ण बिहार के वोटर नहीं हैं तो वो तरारी से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में दिवाली से पहले शुरू होगा बारिश का दौर, 23 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










