भगवान बुद्ध के दर्शन में निहित है वर्तमान समस्याओं का समाधान

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 12 May 2025 7:19 PM

विज्ञापन

बौद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रमों में बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने पर दिया गया बल

विज्ञापन

पीरो

. बुद्ध की जयंती बौद्ध पूर्णिमा के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उनके विचारों को आत्मसात करने व उसे जीवन में आचरण करने का संकल्प दोहराया गया. इस मौके पर पीरो अनुमंडल मुख्यालय स्थित ज्ञानोदय सेंट्रल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका शालिनी केसरी ने बच्चों को महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध के उपदेश अनुभव की आग में तपकर सामने आये हैं. इसलिए उनके उपदेश किसी खजाने से कम नहीं हैं.

वे हमें सफल जीवन की राह दिखाते हैं. अगर हम उनके उपदेशों को आत्मसात कर अपने जीवन में अपनाये तो हमारा जीवन सफल हो सकता है. खासकर बुद्ध का आष्टांगिक मार्ग सटीक जीवन दर्शन है. आष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन कर सकता है. वहीं, विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, रीतिक कुमार, कमलेश सिंह, सुप्रिया आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है. उनके दर्शन व उपदेशों में वर्तमान समय की तमाम समस्याओं का समाधान निहित है. ऐसे में हमें उनके उपदेशों को आत्मसात कर तदनुसार आचरण करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन