अवैध हथियार व मैगजीन के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अवैध हथियार व मैगजीन के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

जगदीशपुर थाने की पुलिस की टीम ने की कार्रवाई

विज्ञापन

आरा. जगदीशपुर थाने की पुलिस की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक मोबाइल बरामद किया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चरवानी गांव निवासी जगदीश सिंह का पुत्र विकास यादव उर्फ विकास कुमार एवं उमेश कुमार सिंह का पुत्र मुकेश कुमार है. दोनों हथियार के साथ कहां जा रहे थे. इसके बारे में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध जगदीशपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है. उनके पूर्व के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लग रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन