पुलिस ने नाबालिग अपहृता को आरा रेलवे स्टेशन से किया बरामद

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 Sep 2025 7:39 PM

विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने 11 सितंबर को चांदी थाने में दर्ज करायी थी प्राथमिकी

विज्ञापन

कोईलवर.

चांदी थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए उसे आरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. यह सफलता मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मिली है. पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़िता के पिता ने 11 सितंबर को चांदी थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री नौ सितंबर से लापता है.

प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के एक युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया था. जांच के क्रम में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़की को सोमवार को आरा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान बीएनएसएस के तहत मंगलवार को न्यायालय में दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन