घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 16 Sep 2025 7:37 PM

विज्ञापन

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में सोमवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में सोमवार की रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी दिनेश चौधरी की 23 वर्षीया पत्नी राजश्री कुमारी है.

इधर, राजश्री कुमारी ने बताया कि उसके पति व ससुराल वालों द्वारा बराबर किसी-न-किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती है. सोमवार की रात घरेलू विवाद में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन