जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच जख्मी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Jun 2025 6:47 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में बुधवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में बुधवार की दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से बाप-बीटा समेत पांच लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह, उनका बेटा छोटू कुमार, भाई विजय यादव एवं दूसरे पक्ष के उसी गांव के निवासी रवि कुमार यादव एवं उनका चचेरा भाई रोहित यादव शामिल हैं.

इधर, एक पक्ष के उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा का बताया गया कि एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन को लेकर उन लोगों से कुछ महीनों से विवाद चल रहा है. पहले पक्ष द्वारा अपने हिस्से की जमीन पर घर बना लिया गया है. जब वे लोग घर बना रहे थे, तो उन लोगों ने घर बनाने से मना कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष के रवि कुमार यादव ने बताया कि उन लोगों द्वारा उनके हिस्से की जमीन में घर बनाया जा रहा है. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष में भिड़ गए और जमकर मारपीट की. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन