ePaper

घर में छापेमारी कर पुलिस ने जब्त की अंग्रेजी शराब

Updated at : 10 Sep 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लीला टोला गांव के एक घर से हुई बरामदगी

विज्ञापन

जगदीशपुर.

स्थानीय थाना क्षेत्र के लीला टोला गांव के एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस बात की जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. एसडीपीओ ने बताया कि रात्रि गश्ती में निकली पुलिस को सूचना मिली की लीला टोला गांव में मिथलेश कुमार यादव के घर में शराब छिपाकर रखी गयी है. सूचना मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन कर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची, तो शराब तस्कर मिथलेश यादव छत से कूदकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. वहीं उसके घर की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब में 750 एमएल का 12 बोतल, 375 एमएल का 96 बोतल और 180 एमएल का 1138 पीस अंग्रेजी शराब शामिल है. वहीं, गिरफ्तार मिथलेश यादव के निशानदेही पर दुलौर गांव के कालीचरण यादव के घर जब छापेमारी की गयी, तो भूसा के अंदर से पीला प्लास्टिक के बोरा में 180 एमएल का 130 पैकेट विदेशी शराब बरामद की गयी. जबकि शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर लीला टोला निवासी स्व सहोदर सिंह का पुत्र मिथलेश यादव है. पूछताछ के क्रम में बताया कि दावा गांव निवासी मौहम्मद दारा मुस्लिम शराब हम लोगों के पास बेचने के लिए पहुंचती है. एसडीपीओ ने बताया कि शराब तस्करी में संलिप्त और धंधेबाजों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन