झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ आरा शहर

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 08 Sep 2025 7:30 PM

विज्ञापन

नालियों एवं सड़कों में मिट गया अंतर

विज्ञापन

आरा.

सोमवार की दोपहर 3:00 से लगभग 20 मिनट तक शहर में मूसलाधार बारिश से पूरा आरा जलमग्न हो गया. ऐसे में नगरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था. कई दिनों से आसमान में बादल छाए रह रहे हैं. हालांकि रविवार को भी हल्की वर्षा हुई थी. रात्रि से ही आसमान में बादलों का बसेरा हो गया. सोमवार को झमाझम बारिश हुई.

सुबह से बादलों से पटा था आसमान

सुबह से ही बादलों से आसमान पटा हुआ था, पर वर्षा जैसी स्थिति नहीं लग रही थी. अचानक दोपहर 2:00 बजे के बाद आसमान में बादल घनघोर छाने लगे. देखते देखते स्थिति काफी दयनीय हो गयी. 3:00 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गयी. लोगों में भाग दौड़ की स्थिति बन गई. सभी को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

गड़बड़ हो गई दिनचर्या, काम करने में हुई परेशानी

बारिश से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ हो गयी. इतना ही नहीं काम करने में भी काफी परेशानी हुई. कई लोग सड़कों के किनारे दुकान लगाते हैं. उनके लिए काफी परेशानी हो गई.

नगर में कई नालियों व स्थानों पर जलजमाव की स्थिति

वर्षा के कारण नगर की कई नालियों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. वहीं कई स्थानों पर भी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. नालियों की उड़ाही नहीं होने के कारण सामान्य वर्षा में ही नगर की सूरत बिगड़ जाती है. फिर बरसात में जब मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ा तो नगर की स्थिति टापू से भी बदतर बन गयी, पर नगर निगम प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई का काम नहीं किया जा रहा है. बारिश होने पर सड़कों पर पानी पसर गया. इस कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी.

नगर निगम सफाई को लेकर प्रतिमाह लाखों रुपये करता है खर्च

नालियों की सफाई को लेकर नगर निगम द्वारा प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं. फिर भी नालियों की स्थिति यथावत बनी रहती है. नालियों की सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो जाती हैं.वही जिन नालियों का निर्माण कराया गया है, उनका निर्माण भी बेतरतीब ढंग से किया गया है.इससे नालियों का पानी सही ढंग से नहीं निकल पाता है.

निगम के पास हैं कई सफाई के संसाधन

निगम के पास सफाई कार्य के लिए 3 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर , 2 सक्शन मशीन ,10 पंपिंग सेट एवं 2 एस्केवेटर उपलब्ध हैं. नगर के 45 वार्डों में सफाई के इन संसाधनों से कितनी सफाई हो सकती है, इसे समझा जा सकता है.

बारिश के काफी बाद भी सड़कों पर पसरा रहा पानी

स्थिति ऐसी थी कि वर्ष के काफी बाद भी सड़कों पर पानी पसरा रहा. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई.

शहर की सभी सड़कों पर जल जमाव की थी स्थिति

वर्षा का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि शहर का कोई भी सड़क नहीं है.जिस पर जल जमाव की स्थिति नहीं है. ऊंची सड़कों से लेकर नीची सड़कों सभी पर जल जमाव की स्थिति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन