देसी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
Updated at : 05 Jan 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन

अगिआंव बाजार थाने की पुलिस ने तेलाढ़ गांव में की कार्रवाई
विज्ञापन
पीरो.
अगिआंव बाजार थाने की पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेलाढ़ गांव में देसी शराब का धंधा चल रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने तेलाढ़ निवासी श्रीराम सिंह और उनके पुत्र सुनील कुमार सिंह को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और दोनों को जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




