बाइक की ठोकर से बच्ची जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

आरा-बड़हरा मार्ग पर फरना गांव के समीप हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में बाइक की ठोकर से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जानकारी के अनुसार जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी अकलू बिंद की पांच वर्षीया पुत्री अनुष्का कुमारी है. इधर, जख्मी के पिता अकलू बिंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव में सड़क पार कर एक तरफ से दूसरी ओर जा रही थी. उसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में जख्मी बच्ची के चेहरे पर काफी चोटें आयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










