हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गड़हनी में हुई मासिक समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गड़हनी में हुई मासिक समीक्षा बैठक

लाभार्थियों को परिवार नियोजन किट देने को कहा गया

विज्ञापन

गड़हनी.

सोमबार को गड़हनी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मासिक समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में आशा का सर्वे किये गये रजिस्टर का सत्यापन किया गया. गैर संचारी रोग संबंधित 30 वर्ष से ऊपर सभी लाभार्थियों का सी बैक फॉर्म भरने के लिए ट्रेनिंग दिया गया.

साथ ही परिवार नियोजन सामग्रियों का वितरण करने के लिए अफ पीएलएम आइएस पोर्टल पर सभी आशा को प्रशिक्षण दिया गया. पोर्टल के द्वारा ही आशा को परिवार नियोजन कंडोम, छाया, माला एनइसीपी, प्रैग्नेंसी टेस्ट किट का वितरण भी किया गया है और आगे भी किया जायेगा. प्रतिदिन आशा को अपने अधिकार क्षेत्र में जाकर सभी लाभार्थियों को यह किट वितरित करना है. ट्रेनिंग बीसीएम प्रकाश कुमार रजक, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर इंद्रेश सिंह के द्वारा दिया गया. इस मौके पर सीएचओ मनीषा कुमारी , आशा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन