आरा: स्वच्छता और सम्मान की पहल, लायंस क्लब ने भेंट की महिला कॉलेज को सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

Author Kumar ravindra|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
प्राचार्य को वेंडिंग मशीन डोनेट करते क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

प्राचार्य को वेंडिंग मशीन डोनेट करते क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

लायंस क्लब ऑफ आरा अपूर्व ने महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की है. यह छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा लायंस क्लब ऑफ आरा अपूर्व की ओर से महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय को छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भेंट की गई. कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति रही.

स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देने की पहल

क्लब की अध्यक्ष डॉ. लतिका प्रकाश ने कहा कि सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराने का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके सम्मान व सुविधा को सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्य करता रहेगा.

महाविद्यालय प्रशासन ने जताया आभार

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने लायंस क्लब के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विकास में क्लब का सहयोग मिलता रहेगा. कार्यक्रम का संचालन क्लब की संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर लायन उपेंद्र कुमार, लायन प्रांजल शर्मा, लायन वाचस्पति दुबे सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.


विज्ञापन
Kumar Ravindra

लेखक के बारे में

By Kumar Ravindra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन