मारपीट में महिला का सिर फटा; दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी, एसपी को आवेदन दिया
मारपीट करते लोग।फोटो-प्रभात खबर.
Kaimur News : मारपीट में एक महिला का सिर फट गया, जबकि अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आईं. एसपी ने थानेदार को फटकार लगाई और तुरंत केस दर्ज करने का निर्देश दिया.
कैमूर से विकास कुमार की रिपोर्ट
Kaimur News : बेलांव थाना क्षेत्र के मईडाड़ खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट में एक महिला का सिर फट गया, जबकि अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आईं. इसके बावजूद दो दिनों तक थाने द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, शंकर बिंद और विजय शंकर बिंद के परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर खुलेआम लाठी-डंडे चले. करीब आधे घंटे तक चली इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं.
पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद डायल 112 को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला थाने में दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया. इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और आवेदन भी दिया, लेकिन बेलांव थाना पुलिस ने गाड़ी खराब होने का हवाला देकर कार्रवाई टाल दी.
दो दिन बीत जाने के बाद भी न तो प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई. इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई.
एसपी ने केस दर्ज करने का दिया निर्देश
एसपी हरिमोहन शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानेदार को फटकार लगाई और तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. एसपी ने कहा कि यदि आवेदन नहीं भी दिया गया था, तब भी पुलिस को फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए थी.
एसपी के हस्तक्षेप के बाद थाने को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
Also Read: कैमूर: काम से लौटा पति तो उड़ गए होश, फंदे से लटका मिला पत्नी का शव; मासूम के सिर से उठा मां का साया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









