ePaper

Aara News : काशी पासवान के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हो : लोजपा

Updated at : 11 Dec 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Aara News : काशी पासवान के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हो : लोजपा

चरपोखरी थाने के मलौर गांव में आठ दिसंबर को काशी पासवान की हत्या के बाद लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान अपने शिष्टमंडल के साथ मृतक के परिवार से मिलने मलौर गांव पहुंचे.

विज्ञापन

आरा. चरपोखरी थाने के मलौर गांव में आठ दिसंबर को काशी पासवान की हत्या के बाद लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान अपने शिष्टमंडल के साथ मृतक के परिवार से मिलने मलौर गांव पहुंचे.

उन्होंने मृतक के पिता डिग्री पासवान और पत्नी कांति देवी से घटना की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि दोषी चाहे कोई भी हो, पुलिस प्रशासन उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलायेगा. उन्होंने घटना की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश प्रभारी अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को दी. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि काशी पासवान की हत्या की न्यायिक जांच करायी जाये. मौके पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष रंजित पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रकाश कुमार, सरोज पासवान, संजय पासवान, उपमुखिया अनिल पासवान, शारदा पासवान, कन्हैया पासवान, विनय भास्कर और धनंजय पासवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

लोजपा ने इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ खड़े रहने और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन