आरा: कायमनगर में एनएच से हटाया गया अतिक्रमण, दो दिन और चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन
कायमनगर बाजार पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाती प्रशासन की टीम | Prabhat Khabar Network

कायमनगर बाजार पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाती प्रशासन की टीम | Prabhat Khabar Network

कोईलवर में पटना-बक्सर फोरलेन के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कायमनगर बाजार से विशेष अभियान शुरू किया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान से स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Arrah News : कोईलवर में पटना-बक्सर फोरलेन एनएच के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को कायमनगर बाजार से विशेष अभियान शुरू किया. प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया.

तीन दिनों तक चलेगा अभियान

अनुमंडल कार्यालय, सदर आरा के निर्देश पर 20 से 22 जुलाई तक तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक कायमनगर बाजार में एनएच किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान कोईलवर अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह मौके पर मौजूद रहे. वहीं एनएचएआई के अधिकारी, गिधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके.

जाम से राहत मिलने की उम्मीद

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि एनएच किनारे से अतिक्रमण हटने के बाद कायमनगर बाजार में अक्सर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. लोगों ने सड़क किनारे लगने वाले मछली बाजार को भी किसी व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की, ताकि यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सके.


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन