रोहतास में ट्रैक्टर लूट में वांछित बदमाश उदवंतनगर से गिरफ्तार

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव से पकड़ा गया बदमाश
आरा.
उदवंतनगर थाने की पुलिस ने रोहतास जिले के डकैती के एक कांड में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. वह थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव निवासी संजय यादव का पुत्र अमरेंद्र कुमार है. गिरफ्तारी के बाद उसे रोहतास के पुलिस के हवाले कर दिया गया.अमरेंद्र कुमार उदवंतनगर थाने के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था. उसके खिलाफ भोजपुर जिले के नारायणपुर और अरवल के कलेर थाने में भी डकैती एवं लूटपाट के केस दर्ज हैं. उन मामलों में वह जेल जा चुका है. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पिछले साल 29 सितंबर रोहतास के बड्डी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव नहर के पास उसी जिले के ढूढ़ा थाना क्षेत्र के गिजवाही गांव निवासी मुन्ना सिंह से लूटपाट की गयी थी. तब 10 की संख्या में रहे अपराधियों द्वारा उनका ट्रैक्टर, मोबाइल और सोने का लाकेट लूट लिया गया था. उस मामले में अमरेंद्र कुमार का नाम आया था. उसी समय से वह फरार चल रहा था. शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर प्रभाती थानाध्यक्ष सुमंत कुमार के नेतृत्व में उदवंतनगर थाने की पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




