इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद महाराष्ट्र से आरा पहुंची युवती, 12 दिन बाद प्रेमी के घर से बरामद

Updated:
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद महाराष्ट्र से आरा पहुंची युवती ( AI इमेज ) | प्रभात खबर

महाराष्ट्र से 12 दिन पूर्व लापता हुई प्रेमिका को आरा के नवादा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद युवती प्रेमी के घर पहुंची थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने अपहरण की FIR दर्ज कराई थी.

विज्ञापन

Maharashtra Girl Found in Ara : महाराष्ट्र से 12 दिन पूर्व लापता हुई प्रेमिका आरा निवासी प्रेमी के घर से बरामद हुई. महाराष्ट्र के भिवंडी थाना पुलिस ने आरा के नवादा थाना पुलिस के सहयोग से नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड स्थित आरोपी प्रेमी के घर से शुक्रवार को उसे बरामद किया. जानकारी के अनुसार अपहृता महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी थाना क्षेत्र की निवासी है.

भिवंडी थाने में दर्ज कराई गई थी अपहरण की प्राथमिकी

इधर, भिवंडी थाने के एसआई सचिन ने बताया कि दोनों के बीच कुछ माह पहले इंस्टाग्राम के द्वारा संपर्क हुआ था. इसके बाद बातचीत होने लगी थी.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

बातचीत करते-करते दोनों की आंखें चार हो गईं. इसी बीच बीते 27 जुलाई को युवती घर में बिना किसी को कुछ बताए ट्रेन द्वारा प्रेमी के घर नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड आ पहुंची थी. युवती के लापता होने के बाद परिजनों द्वारा भिवंडी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

पुलिस अनुसंधान और लोकेशन के आधार पर छापेमारी

पुलिसिया जांच और अनुसंधान में युवती का लोकेशन आरा में मिला, इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरा पहुंची और उसे प्रेमी के घर से बरामद कर लिया.

Also Read : आरा : शाहपुर पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ और आगे की कार्रवाई

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के उपरांत पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन