आरा में जहर खाने से 25 वर्षीय महिला की मौत, शादी के डेढ़ महीने बाद उजड़ा परिवार

Updated:
विज्ञापन

शव की सांकेतिक तस्वीर

Arrah News : आरा शहर में जहर खाने से 25 वर्षीय संजना श्रीवास्तव की मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि वह पारिवारिक तनाव से गुजर रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित सपना सिनेमा मोड़ के पास रहने वाली 25 वर्षीय संजना श्रीवास्तव की कथित रूप से जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया.

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

परिजन महिला को बेहतर इलाज के लिए आरा बाइपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

आरा की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

परिजनों ने बताई पारिवारिक तनाव की बात

मृतका के पिता गौरीशंकर लाल के अनुसार, संजना की दूसरी शादी 21 जून 2026 को अभिषेक श्रीवास्तव के साथ हुई थी. उन्होंने बताया कि शादी के बाद परिवार के भीतर छोटे-छोटे घरेलू विवाद होते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थीं. पुलिस ने इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव सौंपा

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की सूचना दी. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया.

परिवार में पसरा मातम

महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है.

Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन