बेटी की ससुराल से घर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Updated at : 12 Mar 2026 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी की ससुराल से घर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

मोपेड व बाइक की सीधी भिड़ंत में हुई मौत, दो जख्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर मोपेड एवं बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गयी.

इलाज के लिये सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसके बाद हाइवे एंबुलेंस 1033 के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्व. लाल मोहर सिंह के 56 वर्ष से पुत्र हीरालाल सिंह हैं, जो एक किसान थे. जबकि जख्मी बाइक सवार में पीरो थाना क्षेत्र के बसावन टोला गांव निवासी हंसलाल राम का 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार एवं संतोष बैठा 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है. इधर, मृतक के छोटे दामाद नीतीश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम वह मोपेड से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला गांव अपनी बड़ी बेटी तेतरी देवी के ससुराल घूमने आये थे. गुरुवार की दोपहर जब वह मोपेड से वापस अपने गांव लौट रहे थे. उसी दौरान हाटपोखर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तब हाइवे एंबुलेंस 1033 द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां हीरा लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी दूसरे बाइक सवार मोनू कुमार एवं अमित कुमार का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सूचना पाकर मृतक एवं घायलों को भी परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक को तीन पुत्र सोहराई सिंह, हरेराम सिंह, भुअर सिंह व दो पुत्री तेतरी देवी एवं सुनीता देवी है. मृतक की पत्नी की मौत कुछ वर्ष पूर्ण हो गई थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन