कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोका, गंभीर हालत में आरा रेफर
Updated at : 01 Aug 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ पर हुई घटना
विज्ञापन
कोईलवर .
थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ पर पटना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जबरदस्त ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक के परखचे उड़ गये. जबकि, बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना गुरुवार की सुबह साढ़े 11 बजे के करीब की है. जख्मी दोनों युवकों की पहचान जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव निवासी अरुण सिंह के पुत्र गोलू और दशरथ सिंह के पुत्र दीपू उर्फ बड़क के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े 11 बजे के करीब पटना की ओर से एक कार तेज गति से आरा की ओर जा रही थी. इसी बीच कोईलवर-बबुरा फोरलेन से होते एक बाइक पर सवार दो युवक मनभावन मोड़ के डिवाइडर से होते हुए एनएच पर आरा की ओर जाने के लिए चढ़े. एनएच के दक्षिणी लेन में जाते ही पटना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गये. जबकि बाइक सवार दोनों युवक उछल कर दूर सड़क पर जा गिरे और छटपटाने लगे. स्थानीय लोग और राहगीर जबतक कुछ समझते कार चालक कार लेकर फरार हो गये. आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस (डायल 112) और एनएच रोड पेट्रोलिंग टीम को दी. इधर घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद बुरी तरह जख्मी दोनों युवकों को एनएचएआइ के एंबुलेंस से कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, ऑन ड्यूटी डॉ अंजू सिन्हा और मदन चंद्रा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. बाद में दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




