बगीचे में जाकर युवक ने खाया जहर, मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 29 Jul 2025 6:19 PM

विज्ञापन

शहर के बड़की सिंगही गांव में सोमवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में सोमवार की दोपहर जहर खाने से युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी दयानंद पासवान का 24 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार है.

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह घर से बाहर स्थित बगीचे में गया था. जब वह वापस घर आया, तो उसकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां से चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया था. परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक अपने सात भाई व दो बहनों में छठे स्थान पर था. उसके परिवार में मां व छह भाई एवं दो बहन है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन