मकान में काम करने के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में रविवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में रविवार की दोपहर छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव निवासी अनंत राम के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार राम है. वह पेशे से मजदूर थे. इधर, मृतक के भाई अजीत राम ने बताया कि रविवार की सुबह बेलाउर गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करने गये थे, जहां रविवार की दोपहर काम करने के दौरान वह असंतुलित होकर छत से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. वहां मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहनों में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में मां पार्वती देवी, पत्नी रेखा देवी व तीन पुत्र आशिक, विनीत, समीर एवं एक पुत्री सोनाली है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां पार्वती, देवी पत्नी रेखा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










