सरकारी स्कूल की छत से गिरकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की छत से गिरकर युवक की मौत

शुक्रवार की शाम हुई घटना, सोमवार की सुबह हुई मौत

विज्ञापन

आरा.

बिहिया थाना क्षेत्र के घाघा गांव स्थित सरकारी स्कूल की छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के घाघा बाजार निवासी उपेंद्र कुमार का 32 वर्षीय पुत्र चुनमुन कुमार है, जो मजदूरी करता था.

इधर, मृतक के चचेरे भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह खेत में गये थे. उसी बीच वह घाघा स्थित सरकारी स्कूल के छत पर आराम करने चले गये थे. इसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए दुलौर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन श बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गये. बताया जाता है की मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां संसूनरी देवी व एक भाई राहुल कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां संसूनरी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन