करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव में सोमवार की रात हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव में सोमवार की रात विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी हृदया राम का 20 वर्षीय पुत्र धनजी राम है. वह मजदूरी का अपना घर चलाता था. इधर, मृतक का भाई मंजू राम ने बताया कि तेज आंधी के कारण उसके घर के बिजली का तार पोल से टूटकर गिर गया था. उसी तार को उसका भाई बिजली के पोल पर चढ़कर जोड़ रहा था. उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया और बिजली के पोल से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां महंगी देवी व दो भाई उपेंद्र राम एवं मंजू राम है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां महंगी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










