राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचेंगे वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा और शोध पर करेंगे चर्चा

Updated:
विज्ञापन
राज्यपाल सह कुलाधिपति आज करेंगे शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद, वीकेएसयू में तैयारियां अंतिम चरण में

Arrah News : बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर का दौरा करेंगे. वे शिक्षकों और छात्रों के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

Arrah News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. राज्यपाल शिक्षकों एवं छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा. कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल, मंच, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक प्रणाली तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. परिसर की विशेष सजावट की जा रही है. टेंट, बांस-बल्ला, मंच निर्माण और विद्युत सज्जा का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, नवाचार, रोजगारोन्मुख शिक्षा तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श करना है.

उच्च शिक्षा और शोध पर होगा महत्वपूर्ण विचार-विमर्श

इस गरिमामय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं बहुत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में पूरा विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को मुस्तैदी से पूरा करने में जुटा हुआ है.

विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि माननीय राज्यपाल के आगमन एवं इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह से सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल ढंग से संपन्न कराया जा सके.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत


विज्ञापन
Ashutosh Pandey

लेखक के बारे में

By Ashutosh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन