धोबहा बाजार में बाइक से गिरकर महिला जख्मी

Updated at : 09 Mar 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
धोबहा बाजार में बाइक से गिरकर महिला जख्मी

प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है

विज्ञापन

आरा.

आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर धोबहा थाना क्षेत्र के धोबहा बाजार पर बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव निवासी रवि रंजन पासवान की 32 वर्षीया पत्नी फूलवांती देवी है. परिजन ने बताया कि वह शनिवार को अपने बेटे सूरज कुमार के साथ बाइक से बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव अपने मायके गयी थी. रविवार की सुबह अपने बेटे सूरज कुमार के साथ बाइक से वापस अपने गांव लौट रही थी. उसी दौरान धोबहा बाजार पर वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद पर दिन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखकर पटना रेफर कर दिया गया. हादसे में जख्मी महिला को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन