सारण में गोली से जख्मी युवक का आरा में चल रहा इलाज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जख्मी युवक ने बताया संदेहास्पद स्थिति में लगी गोली
विज्ञापन
आरा.
सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावां गांव में शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में युवक को गोली लग गयी. जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर पर लगी है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावां गांव निवासी द्वारिका राय का 32 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय है. इधर उपेंद्र राय ने बताया कि वह घर के बाहर लघुशंका करने के लिए गया था. उसी दौरान उसे किसी ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. वहीं, दूसरी ओर जख्मी उपेंद्र राय ने गांव में अपने किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है. इसके अलावा उसने बताया कि उसे गोली किसने मारी वह नहीं देख पाया. हालांकि उक्त युवक को गोली किसी ने मारी है या खुद से लगी है. यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल स्थानीय पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर पर लगी थी. ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है. मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










