ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कायमनगर बाजार पर अहले सुबह हुई घटना, मृत महिला की नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
आरा/कोईलवर.
बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर बाजार पर सोमवार की अहले सुबह चाय पीने निकले लोगों को तेज रफ्तार व बेलगाम ऑटोमोबाइल कैरियर ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि शेष को बुरी तरह जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक और जख्मी महिला की मौत हो गयी. इस घटना में जख्मी तीन लोग अब भी मौत से जूझ रहे हैं. घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया. पौ फटते के साथ हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मृतक की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर वार्ड नंबर 13 निवासी काशी सोनार के 55 वर्षीय पुत्र रमेश सोनार के रूप में की गयी है. रमेश सोनार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. वहीं इलाज के क्रम में मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. लोगों ने बताया कि उक्त मृत महिला अज्ञात थी और कायमनगर बाजार पर ही मांग-खाकर अपना जीवनयापन करती थी. जबकि घायलों की पहचान कायमनगर गांव के ही रहनेवाले सुदामा, गोपाल एवं चुन्नू के रूप में हुई है. सभी अहले सुबह चाय पीने के इरादे से रोज की तरह घर से निकले थे और घटना हो गयी. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गीधा पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया और थाने ले आयी. वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया. मृत रमेश सोनार जिस दुकान में काम करते थे. वहां के मालिक ने बताया कि सोमवार को अहले सुबह पौ फटते ही सभी लोग रोज की तरह चाय की दुकान पर सड़क किनारे बैठकर चाय पी रहे थे. इसी बीच कंटेनर आया और सबको रौंदते हुए आगे की ओर बढ़ गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










