जितौरा में गाजे-बाजे के साथ मां काली नौ रूपों को कराया गया नगर भ्रमण

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 May 2025 7:56 PM

विज्ञापन

जितौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

विज्ञापन

पीरो.

जितौरा बाजार स्थित मां काली के नवनिर्मित मंदिर में माता के प्राण प्रतिष्ठा से पहले माता के नौ रूपों को डोले में बैठा कर विधिवत तरीके से नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भ्रमण यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुई.जिसमें जितौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी शामिल हुए. नगर भ्रमण यात्रा बरांव मोड, जितौरा बाजार, जमुआंव मोड, रकटू टोला, रोझाई टोला से होते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुंची.

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जायकारे व भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू केसरी व सचिव सुरेंद्र चौधरी के अनुसार नगर भ्रमण के पश्चात नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ.शुक्रवार को यहां आयोजित नगर भ्रमण यात्रा में शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह, रवि केशरी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह,अरविंद कुमार सिंह, राजन केशरी, अक्षय लाल चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, सोनू केशरी, भोला केशरी, विष्णुदेव साधु, सरोज सिंह, शंकर गुप्ता, सोमनाथ सिंह, कुमार सुमन निराला, विजय केसरी, दिनेश केशरी, मंटू साह, ओमप्रकाश केशरी, चंद्रभूषण प्रसाद, संजय केशरी, राजू केशरी, सुनील केशरी, पप्पू सिंह, अरूण सिंह, तुलसी पासवान, रामनाथ केशरी, मनोज केशरी, अर्जुन केशरी, दीपक केशरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.फोटो नंबर- 23- मां काली के नौ रूपों को नगर भ्रमण कराते श्रद्धालु.पीरो. जितौरा बाजार स्थित मां काली के नवनिर्मित मंदिर में माता के प्राण प्रतिष्ठा से पहले माता के नौ रूपों को डोले में बैठा कर विधिवत तरीके से नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भ्रमण यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुई.जिसमें जितौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी शामिल हुए. नगर भ्रमण यात्रा बरांव मोड, जितौरा बाजार, जमुआंव मोड, रकटू टोला, रोझाई टोला से होते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुंची.इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जायकारे व भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू केसरी व सचिव सुरेंद्र चौधरी के अनुसार नगर भ्रमण के पश्चात नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ.शुक्रवार को यहां आयोजित नगर भ्रमण यात्रा में शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह, रवि केशरी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह,अरविंद कुमार सिंह, राजन केशरी, अक्षय लाल चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, सोनू केशरी, भोला केशरी, विष्णुदेव साधु, सरोज सिंह, शंकर गुप्ता, सोमनाथ सिंह, कुमार सुमन निराला, विजय केसरी, दिनेश केशरी, मंटू साह, ओमप्रकाश केशरी, चंद्रभूषण प्रसाद, संजय केशरी, राजू केशरी, सुनील केशरी, पप्पू सिंह, अरूण सिंह, तुलसी पासवान, रामनाथ केशरी, मनोज केशरी, अर्जुन केशरी, दीपक केशरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन