भोजपुर से पकड़े गये चार सिम बॉक्स, एक गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 31 Jul 2025 7:32 PM

विज्ञापन

समानांतर एक्सचेंज चला कर किया जा रहा था साइबर फ्रॉड

विज्ञापन

आरा/पटना.

राज्य में सिम बॉक्स से जुड़ा एक और साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. इस बार भोजपुर जिले के नारायणपुर गांव में छापेमारी करके चार सिम बॉक्स उपकरण बरामद किये गये हैं. साथ ही इस मामले में एक आरोपित मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) के स्तर से डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन कर बुधवार की देर शाम यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद शुक्रवार को भी कई स्थानों पर छापेमारी की गयी. इस मामले में जुड़े कई अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है.

इससे पहले मोतिहारी से तीन सिम बॉक्स उपकरण के साथ शातिर साइबर फ्रॉड हर्षित को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की सघन तफ्तीश में भोजपुर से जुड़ा लिंक मिला था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी. भोजपुर से गिरफ्तार मुकेश कुमार से पूछताछ में सामने आया कि सिम बॉक्स के माध्यम से एक समानांतर एक्सचेंज का संचालन किया जा रहा था. इसमें अंतरराष्ट्रीय साइबर स्कैम के अड्डों से आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में परिवर्तित करके स्थानीय स्तर पर ठगी की जुगत की जाती थी. साइबर ठगों के इस गैंग से स्थानीय स्तर पर कई लोगों से निरंतर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. जिन देशों से कॉल आती थी, उसमें कंबोडिया, थाईलैंड समेत अन्य शामिल हैं. रोजाना हजारों की संख्या में फर्जी कॉल किये जा रहे थे, जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था. इससे केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय को भी राजस्व का काफी नुकसान हुआ था.

अब तक पूरे मामले की तफ्तीश में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों, सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स समेत ऐसे अन्य लोगों की गतिविधि संदिग्ध पायी गयी है. जांच में कुछ अन्य स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर छापेमारी जारी है. इस गिरोह के खुलासे से राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड पोर्टल पर देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज कई मामलों में संलिप्तता सामने आयी है. जांच पूरी होने के बाद इसमें कई और लोगों या गैंगों की संलिप्तता सामने आने की आशंका जतायी जा रही है.

इस बॉयोमेट्रिक डाटा का टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पंजीकृत डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर्स की मिलीभगत कर आम व्यक्तियों की बॉयोमेट्रिक डेटा का टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मिलीभगत करके इसका बड़ी संख्या में गलत प्रयोग किया जाता था. आम लोगों की आधार संख्या पर गलत तरीके से सिम कार्ड हासिल किये गये थे. इन्हीं सिम कार्ड का उपयोग सिम बॉक्स में धोखाधड़ी के लिए की जाती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन