संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की मौत, परिजनों ने कोरोना के शक में शव लेने से किया इन्कार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jul 2020 11:20 AM
सहार प्रखंड के गुलजारपुर गांव में 45 वर्षीय अधेड़ की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी, जिसके बाद एंबुलेंस से शव आया. लेकिन, परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया.
आरा : सहार प्रखंड के गुलजारपुर गांव में 45 वर्षीय अधेड़ की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी, जिसके बाद एंबुलेंस से शव आया. लेकिन, परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया. लोगों को आशंका है कि उसकी मौत कोरोना से हुई है. जानकारी के अनुसार, दिलीप साह का इलाज पटना में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गयी.
इसके बाद सिविल सर्जन ने शव को एंबुलेंस से मंगा कर सहार भेज दिया. लेकिन परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया. लोगों में संक्रमण का भय है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि दिलीप साह का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर पता चल जायेगा. एंबुलेंस चालक शव सहार घाट पर रख दिया और फरार हो गया, जिससे लोगों में शक पैदा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










