आरा में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ 12 जून को भाकपा माले का धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Arrah News :

भाकपा नेता का फाइल फोटो.

Arrah News : आरोप लगाया कि प्रशासन का रवैया गरीबों के प्रति दंडात्मक और अमानवीय है. कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए गरीबों को एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेना होगा.

विज्ञापन

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट

Arrah News : भाकपा माले के आरा नगर कार्यालय क्रांति पार्क में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने प्रशासन और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की.

नगर सचिव सुधीर सिंह ने कहा कि सरकार के पास बड़े उद्योगपतियों और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध है, लेकिन बुलडोजर कार्रवाई से बेघर हुए गरीबों के पुनर्वास के लिए जमीन नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन का रवैया गरीबों के प्रति दंडात्मक और अमानवीय है. कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए गरीबों को एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेना होगा.

अधिक से अधिक लोगों से आने की अपील की

भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य एवं ऐपवा नेत्री संगीता सिंह ने कहा कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना भाजपा सरकार की पहचान बन गई है. उन्होंने बताया कि इस कथित बुलडोजर राज के विरोध में 12 जून को अंचलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की.

गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा

प्रेस वार्ता में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य एवं आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी तथा आइसा नेता रौशन कुशवाहा भी उपस्थित रहे. नेताओं ने कहा कि गरीबों के पुनर्वास और आवास के अधिकार को लेकर संघर्ष जारी रहेगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन