मोटरसाइकिल ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
मोटरसाइकिल ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

रविवार की शाम बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जितौरा बाजार के समीप हुई घटना

विज्ञापन

पीरो.

रविवार की शाम बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जितौरा बाजार के समीप तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने हाटपोखर (जितौरा) निवासी मुन्नीलाल सिंह (58 वर्ष) को टक्कर मार दी. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां सोमवार को इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम हाटपोखर निवासी स्व बैजनाथ सिंह के 58 वर्षीय पुत्र मुन्नीलाल सिंह जितौरा बाजार में किसी कार्यवश जा रहे थे. इसी क्रम में तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में मुन्नीलाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि बाइक सवार घटना के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गया. इधर गंभीर रूप से जख्मी मुन्नीलाल सिंह को उनके परिजन इलाज के लिए तत्काल पटना ले गये, लेकिन इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन