ePaper

सोनवर्षा का तोताद्री मठ में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का छठीहार

Updated at : 23 Aug 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
सोनवर्षा का तोताद्री मठ में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का छठीहार

प्रखंड का सोनवर्षा गांव इस साल जन्माष्टमी से लेकर छठीहार तक मानो मथुरा धाम में तब्दील हो गया था.

विज्ञापन

चरपोखरी. प्रखंड का सोनवर्षा गांव इस साल जन्माष्टमी से लेकर छठीहार तक मानो मथुरा धाम में तब्दील हो गया था. यहां स्थित श्री लक्ष्मी नारायण तोताद्री मठ में मठाधीस स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के सानिध्य में एक दस दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया. इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सप्ताह को लेकर मठ को दुल्हन की तरह सजाया गया था. परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और तोरणों की मनमोहक सजावट ने एक अद्भुत और अलौकिक वातावरण बना दिया था. इस पूरे आयोजन के दौरान, गांव और आसपास के हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होकर यहां पहुंचे. हर दिन हरि कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा इलाका कृष्ण भक्ति में डूब गया.

छठीहार पर 56 भोग, भंडारे में उमड़ी भीड़

दस दिवसीय इस उत्सव का समापन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठीहार के साथ हुआ. इस खास मौके पर, भगवान गिरधर गोपाल को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया. मंदिर के प्रकांड विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसने माहौल को और भी पवित्र बना दिया. मीडिया प्रभारी डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने बताया कि यह जन्मोत्सव कार्यक्रम न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान था, बल्कि इसने सामाजिक सौहार्द और एकता का भी संदेश दिया, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन