12 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 16 Jun 2025 7:43 PM
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन
सहार.
चौरी पुलिस ने कौलोडिहरी से 12 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कौलोडिहरी निवासी स्व कमल राजवार के पुत्र पेकचंद राजवार और रामजी सिंह के पुत्र रंजन कुमार को 12 लीटर महुआ शराब के साथ घर से गिरफ्तार कर लिया, जो बैठ कर शराब बेच रहे थे. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 12 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










