ePaper

Bihar: पिता की डांट पर छात्र ने की आत्महत्या, IPL में सट्टा लगाने से मना करने पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम 

Updated at : 28 May 2025 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar (सांकेतिक)

Bihar: भोजपुर के आरा में एक बीसीए छात्र ने पिता की डांट के बाद IPL में सट्टा लगाने को लेकर दबाव सह न पाकर फांसी लगाकर जान दे दी. परिवार और इलाके में गहरा शोक व्याप्त है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के आरा शहर में एक 20 वर्षीय छात्र ने पिता की डांट-फटकार से आहत होकर आत्महत्या कर ली. नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज के पास रहने वाले निखिल कुमार ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वह बक्सर के सिकरौल थाना क्षेत्र के भदारा गांव के रहने वाले राम बिहारी सिंह के बड़े पुत्र थे.

मोबाइल से सीखा था IPL में सट्टा लगाना

परिवार के अनुसार, निखिल मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों में सट्टा लगाना सीख चुका था. इसमें वह कई बार हार चुका था, जिस कारण उसके पिता नाराज रहते थे. मंगलवार की शाम निखिल अपने दोस्तों के साथ था जब उसके पिता ने उसे सट्टा लगाने के लिए डांट-फटकार लगाई. इस घटना के बाद वह घर आ गया और खाना खाने लगा.

पिता की नाराजगी के बाद लिया बड़ा कदम

खाने के दौरान भी पिता ने उसे डांटा और कहा कि अगर सट्टा नहीं छोड़ेगा तो उसे परिवार से बाहर निकाल दिया जाएगा. गुस्से और मानसिक तनाव से घिरा निखिल अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली.

परिजन मिले फांसी पर, इलाज के दौरान हुई मौत

परिवार के सदस्यों ने कुछ देर बाद जब कमरे की खिड़की से देखा तो निखिल फांसी के फंदे से लटका था. वे तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: बिहार के शिक्षक की घिनौनी करतूत कैमरे में कैद, स्कूल में रंगरलियां मनाते पकड़े गए मास्टर साहब

परिवार में शोक की लहर

निखिल अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता और छोटा भाई सुशांत इस घटना से सदमे में हैं. परिवार के सदस्य अब इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन