सड़क हादसा: आरा में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर,युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
School Bus

क्षतिग्रस्त स्कूल बसें और बाइक की तस्वीर

Bihar Road Accident; आरा में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident:(आशुतोष पाण्डेय) आरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक स्कूल बस ने तेज रफ्तार में चलते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया. जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सड़क से उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

सदर अस्पताल में इलाज जारी, हालत गंभीर

घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है.

युवक की पहचान अब तक अज्ञात

हादसे में घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. उसके पास कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान स्थापित नहीं हो पाई है. पुलिस और अस्पताल प्रशासन मिलकर युवक की पहचान करने में जुटे हुए हैं.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्कूल बस किस संस्थान की थी.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Also Read:राजनीतिक विवाद में चली गोली, युवक घायल; पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन