Bihar News: आरा में बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश में युवक को दौड़ाकर मारी गोली, दो दोस्त जख्मी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News: आरा में बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश में युवक को दौड़ाकर मारी गोली, दो दोस्त जख्मी

Bihar News: जख्मी युवक को गोली दाएं साइड कंधे के पिछले हिस्से में लगी है. इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार-पांच राउंड फायरिंग का आरोप है. घटनास्थल से दो खोखा मिला है.

विज्ञापन

Bihar News: आरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप गुरुवार की शाम तीन दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई. जख्मी युवक 18 वर्षीय आशीष कुमार टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी इंद्रजीत प्रसाद का पुत्र है, जबकि मारपीट में नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी रंजन पासवान के दो पुत्रों रघु रंजन एवं रिशु रंजन को चोटें आई हैं. जख्मी युवक को गोली दाएं साइड कंधे के पिछले हिस्से में लगी है. इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार-पांच राउंड फायरिंग का आरोप है. घटनास्थल से दो खोखा मिला है.

घायला लड़कों ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी एवं टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय अस्पताल पहुंचे और जख्मी लड़कों से मिलकर घटना की जानकारी ली. पुलिस आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. गोली से घायल आशीष कुमार ने बताया कि उसके दोस्त रिशु रंजन एवं रघु रंजन से तीन दिन पूर्व आरोपित पक्ष के लड़कों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.

बस स्टैंड स्थित जिम जाते थे तीनों

वे तीनों एक साथ प्राइवेट बस स्टैंड स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाते हैं. गुरुवार की शाम भी वे तीनों जिम में गए थे. इस दौरान उसके दोस्त रघु रंजन एवं रिशु रंजन को आरोपित पक्ष के लड़कों द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड के पास बुलाया गया. जब वे लोग वहां पहुंचे तो उक्त लड़कों द्वारा दोनों को मारा जाने लगा। इस दौरान वह भी वहां पहुंच गया.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन