भरत तिवारी एनकाउंटर पर भाई चंदन ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- ‘सब कुछ सामने है, जांच की जरूरत नहीं’

Updated:
विज्ञापन

भरत तिवारी और चंदन तिवारी

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के भरत भूषण तिवारी मामले में उनके भाई चंदन तिवारी ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आत्मसमर्पण के बाद भी कार्रवाई की गई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस बीच मृतक के भाई चंदन तिवारी ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले में जांच की जरूरत नहीं है, बल्कि इसमें शामिल लोगों को तुरंत आरोपित कर जेल भेजा जाना चाहिए.

“सब कुछ सामने है, जांच की जरूरत नहीं”

चंदन तिवारी ने कहा कि घटना से जुड़ी पूरी तस्वीर लोगों के सामने है. उन्होंने कहा, “हमें जांच से कोई लेना-देना नहीं है. जो भी इसमें शामिल है, उसे तुरंत आरोपित करके जेल में डाल देना चाहिए. सब कुछ स्पष्ट है और सब कुछ लाइव दिखाई दे रहा है.”

आत्मसमर्पण के बाद कार्रवाई का आरोप

मृतक के भाई ने दावा किया कि उन्होंने और अन्य लोगों ने भरत भूषण तिवारी को पुलिस और अधिकारियों से घिरा हुआ देखा था. उनके अनुसार, भरत तिवारी ने अपना हथियार फेंक दिया था और आत्मसमर्पण की स्थिति में थे.

चंदन तिवारी का आरोप है कि इसके बाद अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और कहा, “भारत जी, हमें आपसे आत्मसमर्पण की उम्मीद थी.” उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया गया, लेकिन कुछ दूरी पर ले जाने के बाद अचानक उन्हें धक्का दिया गया.

निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

परिजनों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

जांच रिपोर्ट का इंतजार

उधर प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी होने की बात कही जा रही है. घटना की वास्तविक परिस्थितियां जांच रिपोर्ट और आधिकारिक निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन