स्कूल के पास ताड़ के पेड़ पर गिरा ठनका क्लास रूम में बैठीं 18 छात्राएं घायल

Updated at : 11 Jul 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरा और क्लास रूम में बैठी छात्राएं हुई जख्मी

विज्ञापन

तरारी.

स्कूल के पास गुरुवार को ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरा और इसका असर इतना असरदार था कि तरारी प्रखंड के बड़कागांव प्लस टू हाइस्कूल की कक्षा में बैठीं 18 छात्राएं जख्मी हो गयीं. जानकारी के आनुसार, प्लस टू उच्च विद्यालय के पिछले हिस्से में स्थित ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरा, जिसका प्रभाव इतना जोरदार था कि स्कूल के क्लास के कमरे में बैठी छात्राओं को भी झटके लग गये, जिससे 18 छात्राएं घायल हो गयी. इनमें से सात की हालत गंभीर है. सभी कक्षा नौ व 10 वीं की छात्रा है. सात बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तरारी में भर्ती कराया गया है. डॉ पवन कुमार व डाॅ संतोष कुमार ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं. सूचना मिलते ही एसडीओ अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह, तरारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी एहसान समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और गंभीर छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान अस्पताल में काफी कुव्यवस्था भी दिखी. बेड के अभाव के कारण कई छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हादसे में घायल छात्राएं : घायल छात्राओं में बड़कागांव निवासी सुमेर सिंह की पुत्री निशा कुमारी, बरसी गांव निवासी कमला प्रसाद सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी, सदनपूर निवासी यूनिस अंसारी की पुत्री सगुफ्ता, बड़कागांव निवासी धीरेंद्र राम की पुत्री प्रियांशु कुमारी, बंधवा गांव निवासी बागेश्वर शर्मा की पुत्री संगीता कुमारी, धर्मदासडिहरी निवासी जितेंद्र राम की पुत्री रीता कुमारी, बड़कागांव निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी, बड़कागांव निवासी वीरेंद्र राम की पुत्री मधु कुमारी, बड़कागांव निवासी सुनील राम की पुत्री नेहा कुमारी, सैदनपुर नायशी निवासी सैनुद्दीन की पुत्री रुखसाना खातून, गोपालपुर गांव की छोटू सिंह की पुत्री अंजू कुमारी, बड़कागांव निवासी जयप्रकाश राम की पुत्री, भदसेरा गांव निवासी सोनू कुमार की पुत्री अनिशा कुमारी, खेलड़िया का निवासी चिंटू कुमार की पुत्री मुस्कान कुमारी, खेलड़िया गांव निवासी विमलेश कुमार की पुत्री अमृता कुमारी, महादेवपुर गांव निवासी हरिवंश सिंह की पुत्री शांति कुमारी समेत कई और छात्राएं जख्मी हालत में अस्पताल लायी गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन