Arrah News : कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर
Arrah News : कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जाएगा जेल
Arrah News (मिथिलेश कुमार) : पीरो स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के केशवा गांव में छापामारी कर दो कारतूस बरामद करते हुए कौशर अली नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केशवा गांव स्थित कौशर अली के घर में छापामारी किया.
आरोपी को भेजा जा रहा जेल
छामापारी के क्रम में पुलिस ने घर में रखे एक बक्से से दो अलग-अलग मेड के कारतूस बरामद किया. कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने कौशर अली को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पीरो थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.
Also Read : यहां दहेज लेना पाप, दोषियों को मिलती है कड़ी सजा, चौंका देगी औरंगाबाद की यह कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










