Arrah News: कल्याणपुर फायरिंग मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, युवक को लगी थी गोली

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रतिकात्मक तस्वीर

Arrah News: भोजपुर के कल्याणपुर गांव में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना पूर्व के राजनीतिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है.

विज्ञापन

Arrah News (शैलेन्द्र गुप्ता): भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में कल्याणपुर गांव निवासी रामजतन यादव, अजीत कुमार, राम भुखन यादव, सुरेन्द्र यादव, कन्हैया कुमार, श्रवण कुमार, कृपाशंकर यादव, मोतीलाल यादव और राजेन्द्र यादव शामिल हैं.

पूर्व राजनीतिक विवाद में हुई थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम गांव में पूर्व के राजनीतिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान कल्याणपुर निवासी रासबिहारी यादव के पुत्र सरोज यादव के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आरा रेफर कर दिया.

पुलिस ने मौके से बरामद किया खोखा

घटना के बाद गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और घटनास्थल से गोली का एक खोखा भी बरामद किया. मामले में घायल युवक की ओर से बिहिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी में पूर्व मुखिया समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: Arrah News: पिस्टल के बल पर युवक से लूट, 24 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन