Arrah News: पिस्टल के बल पर युवक से लूट, 24 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
लूट कांड का खुलासा करते पुलिस पदाधिकारी

लूट कांड का खुलासा करते पुलिस पदाधिकारी

Arrah News: आरा के गजराजगंज ओपी क्षेत्र में युवक से हथियार के बल पर लूट और जबरन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से पिस्टल और मोबाइल भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Arrah News: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ छोटी पुल के समीप शनिवार को हथियार के बल पर युवक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने युवक के साथ मारपीट कर उससे 28 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी करा लिया. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी काशी नाथ तिवारी का पुत्र चंदन कुमार बताया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में कारीसाथ गांव निवासी ऋतिक कुमार, सत्यम सिंह और आकाश कुमार उर्फ बिट्टू शामिल हैं. पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

लूट में इस्तेमाल पिस्टल और मोबाइल बरामद

सदर एसडीपीओ राज कुमार साह ने गजराजगंज थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चंदन कुमार बाइक से आरा से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कारीसाथ छोटी पुल के पास शौच के लिए रुके थे, तभी तीन अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और हथियार के बल पर पुल के नीचे ले जाकर पैसे की मांग करने लगे. नकदी नहीं मिलने पर अपराधियों ने मारपीट करते हुए उनसे जबरन 28 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करा लिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर हुई गिरफ्तारी

घटना की शिकायत मिलने के बाद थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. टीम में दारोगा धनंजय कुमार, सोनी कुमारी, एएसआई मनीष कुमार और पंचानन पासवान शामिल थे. पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों अपराधियों की पहचान कर उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ऋतिक कुमार के घर से घटना में इस्तेमाल पिस्टल और आकाश कुमार उर्फ बिट्टू के पास से ट्रांजैक्शन में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है.

दो अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में दो अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि लूट की राशि किस खाते में ट्रांसफर की गई थी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ऋतिक कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है. बाकी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

Also Read: Arrah News: नगर निगम बने 18 साल बीते, अब तक नहीं मिला सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन