Arrah News : वट सावित्री पूजा के दौरान लगी आग, महिलाओं में मची भगदड़

Updated:
विज्ञापन
Arrah News

अगलगी की तस्वीर

Arrah News : वट सावित्री पूजा के दौरान लगी आग

विज्ञापन

Arrah News (आशुतोष पाण्डेय) : पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया. सुबह से महिलाएँ वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना और कथा श्रवण में जुटी थीं. इसी क्रम में भोजपुर जिले के अखगांव बाजार के समीप आयोजित वट वृक्ष पूजा स्थल पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

लापरवाही से लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा के दौरान कुछ महिला व्रतियों की लापरवाही से पूजा सामग्री में आग लग गई. देखते ही देखते आग भड़क उठी, जिसके बाद मौके पर मौजूद महिलाओं में भगदड़ मच गई. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया और बड़ी घटना टल गई.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना से महिलाएँ काफी डरी-सहमी नजर आईं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूजा स्थलों पर सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की है.

Also Read : Arrah News : रील्स देखने की बात पर लड़े दंपति, पत्नी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन