धरहरा पीएसएस व पूर्वी गुमटी पीएसएस से आज कटेगी बिजली

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 17 Jun 2025 7:25 PM

विज्ञापन

इस दौरान फीडर में ग्रीष्म काल मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा

विज्ञापन

आरा.

18 जून बुधवार को सुबह 05:00 बजे से सुबह 06:30 बजे तक धरहरा पीएसएस एवं पूर्वी गुमटी पीएसएस से निर्गत सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसे लेकर सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि उक्त अवधि में पथ निर्माण विभाग द्वारा कायमनगर से जीरोमाइल सड़क चौड़ीकरण कार्य में धोबी घटवा मोड़ के पास 33 हजार के लाइन एवं अंडरग्राउंड केबल में काम किया जायेगा.

वहीं इस दौरान फीडर में ग्रीष्म काल मेंटेनेंस का कार्य भी किया जायेगा. इसके साथ डालों की छटाई भी की जायेगी. इससे मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दूध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, एवं मिल्की मुहल्ला के आस पास के क्षेत्र, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा, आरा पटना बाइपास रोड, मीराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, आरण्य देवी, मीरगंज डोम टोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस के आस पास के क्षेत्र सिंडिगेट, शीशमहल चौक,बघउतपुर एवं आनंद नगर,सपना सिनेमा रोड , नेहरू नगर, श्री टोला, बस स्टैंड , रस्सीबगान, जवाहर टोला, शिवपुर, करमन टोला , नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड , चरखंभा गली, सपना सिनेमा रोड , सदर हॉस्पिटल , पी मेहरा रोड , मिल रोड के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन