अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :29 Dec 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन

दोनों के पास से पुलिस ने करीब साढ़े सात लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है
विज्ञापन
पीरो.
स्थानीय थाने की पुलिस ने नगर के आरा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पास से शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने करीब साढ़े सात लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आर्य समाज मंदिर के समीप से बलुआ टोला निवासी पवन कुमार और भागलपुर निवासी प्रकाश कुमार को पकड़ कर उनकी तलाशी ली. तलाशी के क्रम में पुलिस टीम ने दोनों के पास से 7.590 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




