फर्जीवाड़ा कर शहरी क्षेत्र की जमीन का ग्रामीण क्षेत्र के नाम पर कराया रजिस्ट्री

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 12 May 2025 6:11 PM

विज्ञापन

राजस्व चोरी करने के मामले में निबंधन कार्यालय ने जमीन कारोबारी को भेजा 14 लाख का नोटिस

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया नगर में भूमि के खरीद-बिक्री के मामले में जमीन कारोबारी द्वारा फर्जीवाड़ा कर निबंधन कार्यालय को लाखों का चुना लगा दिया है. सरकार के राजस्व चोरी के इस मामले के सामने आने के बाद जहां निबंधन कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं विभाग ने कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी को 14 लाख रुपये का नोटिस थमा दिया है.

जानकारी के अनुसार बिहिया नगर के रहनेवाले जमीन कारोबारी फिरोज अंसारी ने बिहिया अंचल अंतर्गत बिहिया मौजा में खाता संख्या 564, खेसरा नंबर 28 में रकबा 62.5 डिसमिल जमीन को ग्रामीण क्षेत्र धरहरा मौजा का बताते हुए निबंधन कार्यालय से उसकी रजिस्ट्री करा ली. बाद में उक्त कारोबारी द्वारा भूलवश ऐसा होने की बात कहकर कोर्ट में एक वाद दाखिल कर दिया और फिर सुलहनामा के आधार पर आदेश पारित कराकर दाखिल खारिज भी करा लिया गया. इस बीच मामले को लेकर बिहिया निवासी अविनाश कुमार शर्मा द्वारा जिला अवर निबंधक भोजपुर के कार्यालय में परिवाद दायर किया गया, जिसके बाद राजस्व चोरी के मामले का खुलासा हो पाया. जमीन रजिस्ट्री में किये गये फर्जीवाड़ा को लेकर जिला अवसर निबंधक भोजपुर, आरा द्वारा संबंधित जमीन कारोबारी के खिलाफ कार्यालय को 13 लाख 79 हजार दो सौ 30 रुपये का शुल्क जमा करने का नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त शुल्क नहीं जमा करने की स्थिति में नियमानुसार वसूली की जायेगी. फर्जीवाड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने व दाखिल खारिज कराने के मामले में उपरोक्त दोनों कार्यालयों की भूमिका पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन