आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गर्दन रेत कर हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गयी. उक्त घटना जगदीशपुर वार्ड तीन स्थित भैरो बाबा के मंदिर के समीप की है. मृतक जगदीशपुर वार्ड तीन पवार टोला निवासी मोहम्मद खेदु के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्लिम बताये जाते हैं.
विज्ञापन
जगदीशपुर.
आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गयी. उक्त घटना जगदीशपुर वार्ड तीन स्थित भैरो बाबा के मंदिर के समीप की है. मृतक जगदीशपुर वार्ड तीन पवार टोला निवासी मोहम्मद खेदु के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्लिम बताये जाते हैं. वे सेंट्रिंग का काम करते थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद मुस्लिम की अपने मोहल्ला पवार टोला निवासी मो आफताब से गुरुवार की देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी जिसके बाद मो आफताब और दो अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए चाकू से गर्दन रेत दिया गया. स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां के चिकित्सकों ने 45 वर्षीय मोहम्मद मुस्लिम को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन भी अचानक हुई इस घटना से हैरान और परेशान है. परिजनों के अनुसार पूर्व से कोई विवाद नहीं था. अचानक हुए इस विवाद के बाद हत्या करने की बात सामने आ रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया गया. वहीं पुलिस घटना किन कारणों से हुआ जांच मे जुटी है. मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्री है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










