बिहार: बहन के साथ अफेयर से गुस्से में था भाई, दोस्तों के साथ मिलकर लड़के को दी खौफनाक सजा

Updated at : 15 Jun 2023 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: बहन के साथ अफेयर से गुस्से में था भाई, दोस्तों के साथ मिलकर लड़के को दी खौफनाक सजा

बिहार के आरा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक भाई ने अपनी बहन के अफेयर से नाराज होकर उसके बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस जांच में लगी है.

विज्ञापन

बिहार के आरा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक भाई ने अपनी बहन के अफेयर से नाराज होकर उसके बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस जांच में लगी है. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि छह दिन पहले बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव स्थित खेत में मिले 15 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सुलझ गया है. हत्याकांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मेरे दोस्त की बहन के साथ किशोर का अफेयर था, जिसको लेकर उसी ने हत्या का प्लान बनाया था.

घटना की जाकारी देते हुए एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आठ जून को 8:30 बजे रात्रि में बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में नाच कार्यक्रम देखने के दौरान 15 वर्षीय किशोर कटेया निवासी रियाज अहमद के बेटे राज अहमद को अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था. इसके बाद मेरे द्वारा एक टीम गठित की गयी, जिसमें मृतक के पिता ने बताया कि राजा राम, सुनील राम, कृष्णा राम के द्वारा मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी कई दिनों से दी जा रही थी, उनके लिखित बयान पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तो पता चला कि मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है, इसके बाद मेरे द्वारा एक टीम जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित की गयी, जिसमें बिहिया थानाध्यक्ष एवं जगदीशपुर थानाध्यक्ष को शामिल किया गया.

Also Read: बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा घेरे में घुसा बाइक सवार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जांच में पता चला कि किशोर की प्रेमिका का भाई बहन के साथ अफेयर की बात सुनकर काफी गुस्से में रहता था. इसके बाद उसने हत्या का प्लान अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया. इस हत्याकांड में कुल पांच लोग शामिल हैं. कृष्णा राम सहित दो और फरार हैं, जबकि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बाद राजा राम एवं सुनील राम को कटेया स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन